Dongargarh Darshan Yatra : Raipur : शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri 2025) का शुभारंभ इस वर्ष 22 सितंबर सोमवार से हो रहा है। इस अवसर पर रायपुर के मां काली सेवा समिति (Maa Kali Seva Samiti Raipur) द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी “निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10” यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य होगा और वरिष्ठ नागरिकों को सीट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।

कब और कैसे करें टिकट आरक्षण?
वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आबंटित की जाएंगी. पूर्व पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा।

यात्रा का कार्यक्रम (Free Dongargarh Yatra 2025)
यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष भी 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी. ये बसें क्रमशः एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. जो प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान स्थल से छूटेंगी व गंतव्य स्थल पहुंचकर और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगी। (Raipur to Dongargarh Bus)

यह यात्रा 22 से 26 सितंबर तक अर्थात् पांच दिनों तक चलेगी. यदि औसतन 60 यात्री 1 बस में सुविधाजनक रूप से यात्रा करते हैं, तो रोजाना 240 यात्री एक दिन में यात्रा कर सकेंगे।
