Raipur Murder: रायपुर में तीन लड़कों ने किया नाबालिक लड़के का रेप, फिर हत्या कर झाड़ियों में छिपाई लाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Sex) किया और राज खुलने के डर से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में कीचड़ के बीच छिपा दिया गया। 11 दिन बाद जब आसपास से बदबू आने लगी, तब लोगों को लाश दिखाई दी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में नाबालिक लड़के का रेप

रायपुर में नाबालिक लड़के से अप्राकृतिक कृत्य (Raipur minor unnatural sex case)

26 अगस्त की रात 10 बजे 14 वर्षीय लड़का गणेश देखने जा रहा हूं.. कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तिल्दा-नेवरा (Raipur Tilda Nevra murder) थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 6 सितंबर को ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास झाड़ियों में कीचड़ में लिपटी लाश मिली।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

रायपुर में नाबालिक लड़के से अप्राकृतिक कृत्य

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय धीरज (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य की बात स्वीकार की। नाबालिग ने धमकी दी थी कि वह यह बात सबको बता देगा। डर की वजह से विजय ने अपने साथियों कुलदीप बंजारे (22) और एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर हत्या कर दी।

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

https://www.instagram.com/reel/DOVWArOAe8p/?igsh=ZTkxNW52eWRoNGNm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *