CG Weather Update : आज बस्तर में जमकर बरसेंगे बादल, 3 दिन बाद और तेज होगी बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार शाम राजधानी रायपुर में तेज गर्जना के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है। इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में होगा। (Heavy rain in Bastar CG)

रायपुर में झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के अनुसार, रविवार रात साढ़े 8 बजे तक रायपुर में 32 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दिनभर धूप और उमस के बीच शाम को मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार पानी बरसा। बारिश इतनी तेज थी कि प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।

CG Rain Alert

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी (CG Rain Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल है। इन जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना है।

राजधानी रायपुर का मौसम (Raipur Weather Update)

सोमवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C रह सकता है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *