Raipur Babylon Tower Fire : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में रविवार देर शाम आग लग गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में 47 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें SDRF, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने की है। (Raipur Fire News)

शीशे की बिल्डिंग से बढ़ा खतरा (Babylon Tower Fire)
कलेक्टर ने बताया कि बेबीलोन टावर शीशे की बिल्डिंग है, जिसकी वजह से खतरा और भी ज्यादा था। धुएं को बाहर निकालने के लिए कई जगहों को तोड़ा गया। इस दौरान SDM कुमार चौबे मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम के साथ बिल्डिंग में अंदर गए और राहत कार्य की अगुवाई की।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल था, लेकिन टीमों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।लोगों को पहले टैरेस पर भेजा गया, फिर वहां से सुरक्षित बाहर लाया गया। SDRF, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त मेहनत से बड़ी दुर्घटना टल गई।
तीसरे माले से शुरू हुई थी आग (Babylon Tower Raipur)
जानकारी के अनुसार, आग बेबीलोन टावर के बी विंग के तीसरे माले में लगी थी। इसके चलते टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट और बी विंग के कुछ ऑफिसों में लोग फंस गए थे। सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOG17ryCDai/?igsh=NzNvb2M2MmVvMmli
