Durg Mandir Chor: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (Durg Chor) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बीमारी से परेशान होकर भगवान से ही नाराजगी जताई और मंदिरों की दान पेटियों में चोरी करने लगा। पुलिस ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अब तक लगभग 10 मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है।
बीमारी से टूटा भरोसा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी यशवंत उपाध्याय गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज के दौरान तनाव और निराशा से उसका भगवान पर से भरोसा उठ गया। इसी नाराजगी में उसने दुर्ग जिले के अलग-अलग मंदिरों को अपना निशाना बनाया।

ऐसे करता था चोरी (Mandir Daanpeti Chori Durg)
पहले मंदिर की रेकी करता था। घटना वाले दिन अपनी जूपीटर गाड़ी से मंदिर के पास पहुंचकर कुछ दूरी पर खड़ा करता। गाड़ी से उतरकर कपड़े बदलता और पैदल मंदिर पहुंचकर ताला तोड़कर चोरी करता। चोरी करने के बाद गली-मोहल्लों से होते हुए गाड़ी तक लौटता और फिर से कपड़े बदल लेता। कपड़े बार-बार बदलने से उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज में करना आसान नहीं था।
लोगों से मिला सुराग
पुलिस ने बताया कि शहर के जागरूक लोगों ने अपने घरों और दुकानों में अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाए हुए थे। इन्हीं फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपी की पहचान करने और गिरफ्तारी में सफलता मिली।

कई थानों में दर्ज हैं मामले
आरोपी ने अब तक नेवई (2 मामले), सुपेला (3 मामले), पद्मनाभपुर (1 मामला), भिलाई भट्ठी (2 मामले) और भिलाई नगर (1 मामला) थानों में चोरी करना स्वीकार किया है। इन सभी जगहों पर अपराध पंजीबद्ध है।
पहले भी जा चुका है जेल (Yashwant Upadhyay Chor Arrest)
यशवंत उपाध्याय (Yashwant Upadhyay) इससे पहले 2011-12 में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। वहीं उसकी मुलाकात चोरी के अन्य अपराधियों से हुई और जेल से छूटने के बाद उसने मंदिरों में चोरी करना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
