CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले 2-3 दिन दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। आने वाले दो से तीन दिनों तक विशेषकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश (Heavy rain in CG) हो सकती है, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।

मानसून की स्थिति (CG Monsoon Alert)

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपनी निर्धारित स्थिति से नीचे खिसक गई है। इसके अलावा अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। हालांकि फिलहाल कोई नया सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है। इन परिस्थितियों के चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

CG Monsoon Alert

सबसे ठंडा और सबसे गर्म बिलासपुर

गुरुवार को पूरे प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म और सबसे ठंडा जिला रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ल 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक), और न्यूनतम 23.4 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री कम) रहा।

रायपुर का आज का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका भी जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिशमौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्टबस्तर में भारी बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *