Gariyaband News: मां के साथ तीजा मनाने आया बच्चा का नहर किनारे मिला लाश, 26 अगस्त से था लापता

Gariyaband News

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के पांडुका में नहर किनारे 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्पित यादव ( Arpit Yadav death) के रूप में हुई है, जो 26 अगस्त से लापता था। अर्पित अपनी मां के साथ रायपुर से तीजा पर्व मनाने पांडुका आया था।

26 अगस्त को अचानक गायब हुआ था बच्चा (7 year old Boy Missing Panduka)

जानकारी के अनुसार, अर्पित नवोदय विद्यालय पांडुका के पास से अचानक लापता हो गया था। वह बोल और सुन नहीं सकता था, जिसके चलते उसकी तलाश और भी मुश्किल हो गई थी। परिवार ने उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पांडुका लापता बच्चे की लाश

नहर किनारे शव मिलने से फैली शोक की लहर ( Arpit Yadav body found near canal Panduka)

आज नहर किनारे उसका शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, अर्पित की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *