Sukma Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर इलाके में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का नाम 30 वर्षीय लक्ष्मण बारसे (Laxman Barse Killed) बताया जा रहा है, जो मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था।

धारदार हथियार से हमला (Silger Naxal Attack)
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम नक्सलियों (Sukma Naxalite Killed Teacher) ने लक्ष्मण पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी नक्सलियों ने मारपीट की। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

