Surajpur News: सूरजपुर जिले के ग्राम कोरजा में ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।
ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबे दो मासूम (Child Drowning Case Surajpur)
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में नहाने गए थे। इसी दौरान 10 वर्षीय रवि शंकर (Ravishankar Drowned) पिता लोचन सिंह और 10 वर्षीय अनुराग सिंह (Anurag Singh Drowned) पिता संतोष सिंह गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Lakhanpur Police)
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शवों को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
