Bijapur Suicide: पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Bijapur Suicide

Bijapur Suicide: बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम तुरनाम के जंगल में एक युवक और युवती (Boy Girl Suicide Case) का शव पेड़ पर लटका मिला है। शवों की हालत खराब थी और उनमें से दुर्गंध आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत लगभग एक सप्ताह पहले हुई होगी।

पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव (Boy Girl Dead Bodies Found Hanging)

घटना की सूचना मिलने पर बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा किया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला (Love Affair Case Bijapur)

बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान

मृतक युवक का नाम शंकर मंडावी, निवासी कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का रहने वाला था। मृतका नाबालिग युवती है जो जंगला क्षेत्र की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *