Raipur Breaking: बोरी में मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका से सनसनी

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र में एक बोरी से युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान रामा माड़ेक (Rama Madek Murder Raipur) के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच है, जो उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था।

Bori Lash Raipur

सिर पर गहरे चोट के निशान

जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला मेटल पार्क के पास स्थानीय लोगों ने बोरी में शव पड़ा देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई होगी।

Raipur Khamtarai Bori Lash

 

हत्या के बाद शव बोरी में छिपाया गया (Bori Lash Raipur)

पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को बोरी में छिपाकर (Raipur Khamtarai Bori Lash) फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही SSP, CSP समेत FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Rama Madek Murder Raipur

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *