TikTok Back in India: 5 साल बाद भारत में फिर TikTok की वापसी, यूजर्स बोले- “फिर से शुरू हो गया मज़ा”

TikTok Back in India

TikTok Back in India: सोशल मीडिया पर अचानक #TikTok ट्रेंड करने लगा, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता और खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल, एक यूजर ने दावा किया कि भारत में अब TikTok की वेबसाइट एक्सेस (TikTok Website Access India) की जा सकती है। इस दावे के बाद इंटरनेट पर मीम्स और मज़ाक की बाढ़ आ गई।

हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया है कि भारत में TikTok की साइट अभी भी ब्लॉक है और इसे किसी भी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के जरिए एक्सेस नहीं किया जा सकता।

TikTok Back in India

ByteDance की चुप्पी 

TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने भी भारत में TikTok की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल कंपनी का फोकस अन्य बाजारों पर है।

5 साल बाद भारत में फिर TikTok की वापसी (TikTok Return India)

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा – “TikTok वेबसाइट 5 साल बाद भारत में वापस आ गई है, लेकिन ऐप अभी भी नहीं है।”वहीं एक अन्य ने कहा – “पिछली बार जब TikTok था तब सिर्फ फिल्टर थे, अब AI का जमाना है।”इस बीच #TikTok प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है।

भारत में फिर TikTok की वापसी

क्यों बैन हुआ TikTok? (TikTok Ban India)

जून 2020 में केंद्र सरकार ने TikTok, WeChat, UC Browser समेत 59 चीनी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के चलते बैन कर दिया था। यह फैसला उस समय लिया गया था जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तब इस बैन को “भारत का डिजिटल हमला” बताया था। तब से TikTok अब तक भारत में आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *