Surajpur Electrocution Accident: करंट की चपेट में दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक झुलसा

Surajpur Electrocution Accident

Surajpur Electrocution Accident: सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में शुक्रवार दोपहर करंट हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पुराने बिजली पोल को हटाने के दौरान हुआ।

Surajpur current shock death

जानिए पूरा मामला (Surajpur current shock death)

केवरा गांव में रहने वाले विपिन चंद जायसवाल अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे। मकान की बाउंड्री के अंदर लगा पुराना बिजली खंभा हटाया जा रहा था, तभी इलेक्ट्रिक पोल चालू सर्विस वायर के खुले तार से छू गया, जिससे खंभे में करंट फैल गया।

पुराने बिजली के खंभे को हटाने के लिए विपिन चंद जायसवाल ने दो मजदूरों को काम पर लगाया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे, खंभा हटाने के दौरान खुद विपिन चंद जायसवाल भी मजदूरों के साथ काम कर रहे थे।

two workers electrocuted Surajpur

मौके पर ही दो की मौत (two workers electrocuted Surajpur)

बिजली का पोल हटाते समय वह पास से गुजर रहे बिजली के सर्विस तार से छू गया। इससे खंभे में करंट फैल गया और वहां पोल हटा रहे 45 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा (Ram Prasad Vishwakarma), 35 वर्षीय कल्लू (Kallu) और मकान मालिक विपिन चंद जायसवाल इसकी चपेट मंट आ गए। हादसे में राम प्रसाद और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन चंद जायसवाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत सीएचसी भैयाथान (Bhaiyathan current death) में भर्ती कराया गया।

घायल विपिन चंद जायसवाल का इलाज किया जा रहा है। दोनों मृतकों के शवों को हॉस्पिटल लाया गया, जहां सूचना पर परिजन पहुंच गए। घटना की सूचना पर विद्युत विभाग ने इलाके की बिजली सप्लाई काट दी है।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

पुराने पोल को हटाने की सूचना विद्युतकर्मियों को नहीं दी गई थी, जिसके कारण बिजली सप्लाई चालू थी। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। पुराना पोल सर्विस वायर के खुले तारों से छू गया था, जिसके कारण हादसा हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *