Kanker Naxalite killing: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कांकेर जिले में नक्सलियों ने 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने 15 अगस्त को नक्सली स्मारक पर ध्वजारोहण किया था। इसके बाद 16 अगस्त को नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उसे मौत की सजा सुनाई और गला घोंटकर हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला (Munesh Nuruti killed for hoisting tricolor)
मृतक का नाम 25 वर्षीय मुनेष नुरूटी (Munesh Nuruti) है, जो ग्राम बिनागुंडा का निवासी था। 15 अगस्त को मुनेष ने ग्रामीणों के साथ नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान उसका भाई रैनू नुरूटी वीडियो बना रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 16 अगस्त को नक्सली गांव पहुंचे और दोनों भाइयों को उठा ले गए।उन्होंने रैनू को छोड़ दिया, लेकिन मुनेष (Naxalite killed Munesh Nuruti) को जनअदालत में मौत की सजा देकर गला घोंटकर मार डाला।

शव को घटनास्थल पर ही फेंक दिया गया, जिसे बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गांव में दफना दिया।
देखिए वीडियो –
Kanker: स्कूल में तिरंगा झंडा फहराने पर नक्सलियों की जनअदालत में युवक को दी गई मौत की सजा
