Teej Special Train: तीजा पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए भारतीय रेलवे ने खास व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर चलेंगी। इससे त्योहार के मौके पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कब चलेंगी ट्रेनें? (Teej Train Schedule Raipur)
गाड़ी संख्या 06803/06804 (रायपुर-अनूपपुर-रायपुर)
चलने की तारीख: 24 और 28 अगस्त 2025
गाड़ी संख्या 06805/06806 (रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर)
चलने की तारीख: 25 और 29 अगस्त 2025

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर स्पेशल शेड्यूल (Raipur Anuppur Train Schedule)
06803 (रायपुर से अनूपपुर):
प्रस्थान – सुबह 4:50 बजे (रायपुर से)
रास्ते – सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी
आगमन – सुबह 10:15 बजे (अनूपपुर)
06804 (अनूपपुर से रायपुर):
प्रस्थान – दोपहर 1:30 बजे
आगमन – शाम 7:15 बजे (रायपुर)

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर स्पेशल शेड्यूल (Raipur Tadoki Train Schedule)
06805 (रायपुर से ताड़ोकी):
प्रस्थान – सुबह 6:00 बजे (रायपुर से)
रास्ते – दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़
आगमन – सुबह 10:15 बजे (ताड़ोकी)
06806 (ताड़ोकी से रायपुर):
प्रस्थान – दोपहर 12:00 बजे
आगमन – शाम 4:25 बजे (रायपुर)
