Raipur News: राजधानी रायपुर में एक ठेकेदार की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पत्रकार द्वारा खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग करने पर ठेकेदार ने उसे फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने धमकी देते हुए कहा कि वह कैमरे के सामने 10 लोगों के साथ मिलकर पत्रकार को पीटेगा। इस पूरी धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Journalist Threat Video) हो रहा है।

खराब सड़क का किया था रिपोर्टिंग
यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। पत्रकार नागेंद्र निषाद, जो खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जनता से जुड़े मुद्दों की कवरेज करते हैं। 18 अगस्त को उन्होंने अपने चैनल पर वार्ड-3 की नई बनी सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर रिपोर्टिंग की थी। इस खबर में वार्ड के लोगों ने भी सड़क को लेकर शिकायतें सामने रखीं। खबर सामने आने के बाद ठेकेदार रजत बंगानी भड़क गया और पत्रकार को फोन कर अश्लील गालियां दीं।

ठेकेदार बोला- “10 लोगों के साथ कैमरे के सामने पीटूंगा” (Contractor Threats Journalist)
फोन पर धमकी देते हुए ठेकेदार ने कहा- “यह सड़क मैंने बनाई है, लोगों को खराब लगती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। जो खबर बनाई गई है उसे हटाओ। मैं बहुत घटिया आदमी हूं, 10 लोगों के साथ कैमरे के सामने पिटवाऊंगा। कैमरे में रिकॉर्डिंग भी होगी। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने पत्रकार के साथ-साथ आम जनता को भी गालियां दीं।

पत्रकार ने की शिकायत (Journalist Nagendra Nishad Threat)
पत्रकार नागेंद्र निषाद ने इस धमकी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और इसके आधार पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ठेकेदार से जान का खतरा बताया है। साथ ही गृहमंत्री और डीजीपी को भी शिकायत भेजी गई है। पत्रकार समुदाय ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
देखिए वीडियो –
खराब सड़क की खबर दिखाने पर ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी
