Sarguja suicide,: महिला ने खुद का काटा गला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sarguja suicide: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने धारदार हथियार से खुद की गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। (Sarguja woman suicide)

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम दोरना निवासी 39 वर्षीय वनस्पति दास (vanaspati das suicide) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के अन्य सदस्य गांव के देवानंद प्रधान के खेत में काम करने गए थे। शाम करीब 6 बजे पति जनेवधारी दास घर लौटा, तो पता चला कि वनस्पति ने पलसुन (सब्जी काटने का धारदार हथियार) से अपना गला काट लिया है। (woman slit throat suicide)

 

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

 

घटना के बाद बेटे अजय, अभिषेक और भतीजे सुखसाय ने उसे बाहर निकाला और निजी वाहन से अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गले की नस कट जाने से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

 

पुलिस ने पति जनेवधारी दास का बयान दर्ज किया है, लेकिन वह आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। पुलिस को शक है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया होगा। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *