राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, कार मध्यप्रदेश पासिंग की थी और उसमें सात लोग सवार थे। सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए धार्मिक यात्रा पर ओडिशा जा रहे थे। तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने से कार बेकाबू होकर दूसरी दिशा में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
