Korba News: SP की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा, VIDEO वायरल; अधिकारियों को नोटिस जारी

कोरबा उल्टा तिरंगा

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएसईबी (CSEB) ग्राउंड में 15 अगस्त की तैयारी के निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर (Korba SP Collector flag controversy) अजीत वसंत की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा लगा पाया गया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग सबसे नीचे और हरा रंग ऊपर था। यह ध्वज संहिता का उल्लंघन और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। (national flag insult)

कोरबा SP कलेक्टर उल्टा तिरंगा

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Korba tiranga viral video)

यह मामला बुधवार, 13 अगस्त का है, जब SP-कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल और तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान परेड ग्राउंड में खड़ी उनकी गाड़ियों में से एक पर उल्टा तिरंगा लगा देखा गया।

घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया।

ध्वज संहिता का उल्लंघन (national flag insult)

भारत के राष्ट्रीय ध्वज संहिता के मुताबिक, तिरंगे को हमेशा सही दिशा में और सम्मानपूर्वक फहराना अनिवार्य है। केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे होना चाहिए। उल्टा ध्वज लगाना राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में आता है।

अधिकारियों को नोटिस, जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *