RTE Admission 2025: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में RTE के तहत प्रवेश के लिए एक और मौका, 6,100 सीटें अब भी खाली, जल्द करें आवेदन

RTE Admission 2025: छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरी लॉटरी (RTE Third Lottery) 19 अगस्त को निकाली जाएगी। इस चरण में लगभग 6,100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RTE Admission 2025 third list

 

पहले से चयनित बच्चों के नाम रहेंगे बाहर

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, इस लॉटरी (Chhattisgarh RTE Lottery) में केवल वे आवेदक शामिल होंगे, जिनका चयन पिछले चरणों में नहीं हुआ है। पहले से चयनित बच्चों के नामों को लॉटरी सूची से हटा दिया जाएगा। इस चरण में अभिभावकों या बच्चों को नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

RTE के तहत किसे मिलता है लाभ?

RTE अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में (Private School Admission) 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। इन आरक्षित सीटों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा (Free Education Scheme) का अवसर मिलता है।

जानिए किस जिले में कितनी सीटें रिक्त –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *