Janjgir-Champa Accident: बाइक और ट्रेलर की टक्कर में महिला की मौत, पति-देवर गंभीर घायल

Janjgir-Champa Accident

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर (Trailer Bike Collision Akaltara)

जानकारी के अनुसार, राहुल साहू, उनकी पत्नी पूजा केवट और देवर प्रकाश साहू मोटरसाइकिल (CG 22 V 6327) से बिलासपुर से वापस लौट रहे थे। देर रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच ओवर ब्रिज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, ( Janjgir-Champa Trailer Hit bike) जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

इस हादसे में पूजा केवट (Puja Kewat Death Trailer Bike Accident) को सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल साहू और प्रकाश साहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि पूजा केवट ने लगभग एक वर्ष पहले राहुल साहू से लव मैरिज की थी। दोनों बिलासपुर में अपनी बहन से मिलने गए थे और वहीं से लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में धारा 194 BNNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *