Kawardha News : छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है. कवर्धा जिले के महिला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की वारदात सामने आई है. 74 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से अनाचार करने की कोशिश की. इस केस में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (Kawardha rape case)
![]()
मासूम बच्ची को दिया चॉकलेट का लालच (74 year old man rape girl)
कवर्धा डीएसपी कृष्ण चंद्राकर ने बताया कि यह पूरी वारदात रविवार की है. जब घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची पर आरोपी की नजर पड़ी. आरोपी बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट देने के बहाने बुलाया. उसके बाद उसके साथ मारपीट की और अनाचार का प्रयास किया. डरी सहमी बच्ची घर पहुंची. उसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. (4 year old girl raped Kawardha)
बता दें, घटना पर परिजनों ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद कवर्धा की महिला थाना ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया. उसके बाद उसे कवर्धा की अदालत में पेश किया गया है. कोर्ट ने आरोपी बुजुर्ग को जेल भेज दिया है.
