Kondagaon CAF Commander suicide: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बयानार स्थित CAF कैंप में तैनात प्लाटून कमांडर ने रविवार देर रात अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस आत्महत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मृतक जवान की पहचान दिनेश सिंह चंदेल (CAF suicide Kondagaon) के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के निवासी थे और वर्तमान में सीएएफ (Chhattisgarh Armed Force) के बयानार कैंप में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे के आसपास दिनेश सिंह चंदेल (CAF Dinesh Singh Chandel shoots himself) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। CAF जवान की लाश खून से लथपथ हालत में मिली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जवान के साथियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
