CG Big News: BJP विधायक ईश्वर साहू के स्टाफ पर स्वेच्छानुदान घोटाले का आरोप, भाई-चाचा-मामा को बांटी गई सरकारी राशि! कांग्रेस ने कसा तंज

CG Big News: छत्तीसगढ़ के चर्चित भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार स्वेच्छानुदान राशि के वितरण में घोटाले के गंभीर आरोप हैं। जानकारी के अनुसार विधायक के पीएसओ ओम साहू, पीए दिग्विजय केशरी, अनुज वर्मा, और ऑपरेटर धीरज पटेल पर आरोप है कि उन्होंने अपने-अपने रिश्तेदारों को अनियमित रूप से सरकारी सहायता राशि दिलवाई। इससे संबंधित एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। (Ishwar Sahu relatives grant)

https://www.instagram.com/reel/DMz4c0VsD0J/?igsh=Y2U1Znd2bWdvd2xq

 

 

सूची में जिन हितग्राहियों के नाम हैं, उनमें से अधिकांश विधायक स्टाफ के नजदीकी रिश्तेदार हैं। आरोप है कि इन सभी को बीस हजार से चालीस हजार रुपये तक की राशि दी गई है। वहीं कुछ नाम स्वयं विधायक ईश्वर साहू के रिश्तेदारों के भी हैं।

PSO ओम साहू पर लगे आरोप (Ishwar Sahu PSO corruption)

विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ ओम साहू पर आरोप है कि उन्होंने अपने करीब 20 से अधिक रिश्तेदारों के नाम से राशि स्वीकृत कराई। सभी हितग्राहियों के उपनाम “साहू” हैं और उनका संबंध ओम साहू से बताया गया है। इन लोगों को 20 हजार से 40 हजार तक की आर्थिक मदद मिली।

PA दिग्विजय केशरी और अनुज वर्मा भी घेरे में  (Digvijay Keshari PA scam)

 

इसी तरह विधायक के PA दिग्विजय केशरी के करीब 7 रिश्तेदारों को भी यह सहायता राशि मिली है, जिनमें भतीजा, साढ़ू और अन्य करीबी शामिल हैं। वहीं अनुज वर्मा के परिवार के सदस्यों को भी 20-20 हजार की राशि दी गई है।

कांग्रेस का हमला

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और विधायक ईश्वर साहू पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल सूची साझा करते हुए लिखा, “भाई का… चाचा का… मामा का सबका पैसा ले रहा है ईश्वर साहू।”
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “माले मुफ्त, दिले मेहरबान… जितना लूट सको, लूट लो!” उन्होंने यह भी कहा कि स्वेच्छानुदान जरूरतमंदों के लिए होता है, लेकिन यहां उसे अपनों में बांटने का ‘बंदरबांट’ किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *