Raipur Breaking News: ज्ञान गंगा स्कूल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?

Raipur Breaking News: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान गंगा स्कूल (Gyan Ganga School) के पीछे एक युवक की पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि अभी जांच जारी है। (Suraj Yadav Suicide case Raipur)

विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज यादव (17) के रूप में हुई है, जो नरदहा गांव का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक गांव में चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था और संभवतः आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। (Raipur Suicide Case)

 

जानकारी के मुताबिक, युवक ने शुक्रवार की भोर (3 से 4 बजे) के बीच यह कदम उठाया। सुबह के वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नहीं मिला सुसाइड नोट (Suraj Yadav hanging)

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस को यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि युवक रस्सी लेकर खुद आया था और आत्महत्या की योजना पहले से थी। पुलिस अब मृतक के परिजनों और जानकारों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके।

विधानसभा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *