Bank Holiday: अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें बैंकिंग से जुड़े काम, देखें लिस्ट

Bank Holiday: अगस्त 2025 में छत्तीसगढ़ में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा रुकिए। इस महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे त्योहारों के साथ रविवार व शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर 10 दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।

समय पर निपटा लें बैंकिंग से जुड़े काम (Bank Closed August 2025)

बैंक अवकाश के दौरान नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और शाखा आधारित सेवाएं बंद रहेंगी, जिससे आम लोग और व्यापारी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं चालू रहेंगी।

छत्तीसगढ़ में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक (Chhattisgarh Bank Holiday August 2025)

3 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
9 अगस्त शनिवार रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)
10 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)
17 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अगस्त शनिवार चौथा शनिवार
24 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त मंगलवार हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)
31 अगस्त रविवार साप्ताहिक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *