छात्रों ने किया छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के विरोध में पुतला दहन

दुर्ग जिला NSUI  और छात्रों द्वारा सिविक सेंटर चौक पर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के विरोध में पुतला दहन कर विरोध किया गया. इस मौके पर NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने कहा की आज कल छत्तीसगढ़ में जो परीक्षाएं व्यापम द्वारा आयोजित की जा रही है उसमें लगातार त्रुटियां सामने आ रही है. हाल में ही आबकारी विभाग की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में विभिन्न प्रकार की असुविधा का सामना परीक्षार्थियों को करना पड़ा. इन सभी कारणों से कई अभ्यर्थी  परीक्षा से ही वंचित हो गए. कई जगह से ऐसी भी शिकायत मिली की परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को  प्रताड़ित भी किया गया. जिसके विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया.
आयोजित विरोध प्रदर्शन  में निक्कू चौबे, दीपक पाल, आनंद यदु, तोहिद अंसारी, एलेक्स,विजय खंडारे, अविनाश एवं अन्य छात्रों ने हिस्सा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *