रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत कुछ सेक्शनों में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य निर्धारित किया है, जिसके चलते दो दिन तक चार ट्रेनों को रद्द किया गया है।
बता दें , 2 और 3 अगस्त 2025 को कोतरलिया-जयरामनगर सेक्शन के बीच ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने इस दौरान कुछ ट्रेनों का रूट बदला है, जबकि कुछ को टर्मिनेट किया जाएगा।

27 और 28 जुलाई को ये ट्रेनें रद्द (August Train Cancellation List)
इतवारी से रायपुर के बीच चलने वाली इतवारी-रायपुर 27 और रायपुर-इतवारी के बीच चलने वाली मेमू 28 जुलाई को रद्द रहेगी। इस दौरान रेलवे नागपुर डिवीजन गोंदिया व गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर लॉन्चिग का कार्य करेगा।

ट्रेनें रहेंगी रद्द (CG Train Cancelled List August 2025)
1. गाड़ी संख्या 68738 – बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, दिनांक 03 अगस्त 2025 को रद्द।
2. गाड़ी संख्या 68737 – रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, दिनांक 03 अगस्त 2025 को रद्द।
3. गाड़ी संख्या 68736 – बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, दिनांक 02 अगस्त 2025 को रद्द।
4. गाड़ी संख्या 68735 – रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, दिनांक 03 अगस्त 2025 को रद्द।
इन ट्रेनों का बदला रूट (Raigarh Bilaspur Train Cancelled)
गाड़ी संख्या 68861/68862 – गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू
दिनांक 03 अगस्त 2025 को यह ट्रेन बिलासपुर में टर्मिनेट होगी।
