Raipur Drugs News : राजधानी रायपुर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसमें एक युवती होटल के कमरे में ड्रग्स लेते हुए साफ नजर आ रही है। 500 के नोट पर ड्रग्स (संभावित कोकीन या MDMA) की लाइन बनाकर चाटते हुए यह वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में युवती होटल रूम के भीतर 500 रुपए के नोट से ड्रग्स की लाइन तैयार करती दिख रही है, फिर उसे जीभ से चाटती है। युवती फोन पर बातचीत भी करती दिख रही है।वीडियो कमरे के बाहर से मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे साफ अंदाज़ा लगता है कि यह किसी दूसरे व्यक्ति ने चोरी-छिपे बनाया। (Raipur Drugs Girl Video)
मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल का बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, होटल कारोबारियों की मिलीभगत से वहां नशा, जुआ और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो, ‘केक’, ‘चॉकलेट’, ‘जालिम’ जैसे कोड वर्ड्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स बेचा जा रहा है।
