CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Update

रायपुर (CG Weather Update) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं नागरिकों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग (IMD Alert CG) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण छत्तीसगढ़ में 25, 26 और 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

25 जुलाई 2025: रेड और ऑरेंज अलर्ट

रेड अलर्ट : बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और बीजापुर में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट : बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम (कवर्धा) जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

26 जुलाई 2025: रेड और ऑरेंज अलर्ट

रेड अलर्ट : राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट : कबीरधाम, खैरागढ़, दुर्ग, बालोद और कांकेर में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *