Raipur Breaking : रायपुर में बोरी के अंदर मिली लाश, पत्थर खदान में तैरती मिली डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्थर खदान में बोरी के अंदर लाश मिली है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्राइम और FSL टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, राखी पुलिस को गुरुवार शाम 6 बजे के करीब अभनपुर से लगे बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में एक लाश की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो लाश एक बोरी के भीतर थी। लाश का पैर बोरी से बाहर निकला हुआ था। बॉडी तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

 

जांच में जुटी पुलिस

राखी थाना पुलिस FSL और क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और बोरी को बाहर निकाल कर मामले की जांच में जुट गई है। गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। पंचनामा के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *