CG Accident : बोलेरो की ठोकर ने ली मां-बेटे की जान, 2 मासूम समेत पिता की हालत गंभीर, एक ही बाईक पर सवार था पूरा परिवार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है | जहाँ एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार परिवार ट्रक की चपेट में आ गए | महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई| वहीं मृतिका के पति और एक बच्चे की हालत गंभीर है| तीसरे बच्चे को मामूलि चोट आई है| घटना के बाद आरोपी बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया| हादसे के तुरंत बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें, हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़ रोड पर हुआ, जहां पांच लोगों का एक परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर यात्रा कर रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। इस हादसे में मां और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस जांच जारी

हादसे के तुरंत बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल पिता और बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं तीसरे बच्चे का इलाज अकलतरा अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बोलेरो वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *