छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को Google और Microsoft देंगी प्लेसमेंट का मौका, रूंगटा यूनिवर्सिटी बना….

Raipur News: छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। अब Google, Microsoft और IBM जैसी दिग्गज टेक कंपनियां राज्य के इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट के मौके देने के लिए भिलाई आ रही हैं। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी टेक कंपनियां राज्य के छात्रों को सीधे अवसर देंगी।

इन कंपनियों की मौजूदगी रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी (RISU) में होगी, जहां छात्रों को स्किलिंग और सेलेक्शन दोनों प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसके लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी और इन कंपनियों के बीच एमओयू साइन किए गए हैं।

Microsoft और Google पहले करेंगे स्किल डेवलपमेंट

समझौते के तहत ये कंपनियां पहले छात्रों को स्किलिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से तराशेंगी और फिर एचआर अधिकारी कॉलेज कैंपस में आकर छात्रों का मूल्यांकन करेंगे। इस प्रक्रिया से छात्र इंडस्ट्री-रेडी बनेंगे और बेहतर पैकेज के लिए चयनित किए जा सकेंगे।

211 कंपनियों से जुड़ा रूंगटा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क

रूंगटा यूनिवर्सिटी की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने हाल ही में 48 नई कंपनियों से एमओयू साइन किए हैं। इसमें SAP, eFigo, Koro Health, Nobody Technology, Nakatech, Rinex Technologies जैसी कंपनियां शामिल हैं। पहले से 193 कंपनियों के साथ करार होने के कारण अब कुल 211 कंपनियां प्लेसमेंट सपोर्ट देंगी।

TCS ने दिया प्रायोरिटी सेंटर का दर्जा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) ने रूंगटा यूनिवर्सिटी को “प्रीमियम इंस्टिट्यूट” की मान्यता दी है और इसे मध्य भारत का प्रायोरिटी सेंटर घोषित किया है। इस सूची में बहुत ही कम संस्थान शामिल हैं, जिससे यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा और बढ़ गई है।

38 लाख तक के पैकेज, 2000 से ज्यादा प्लेसमेंट

  • हाल ही के प्लेसमेंट सत्र में 2340 छात्रों का चयन देश-विदेश की नामी कंपनियों में हुआ।
  • तीन छात्रों को SAP Labs ने 38 लाख रुपए सालाना पैकेज पर नौकरी दी।
  • 60 छात्रों को 12 लाख और
  • 2000 से अधिक छात्रों को 6.4 लाख से ऊपर के पैकेज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *