Raipur Fire Breaking: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित प्रसिद्ध GOLD’s GYM में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आगजनी की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
तेजी से फैली आग, मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह तड़के करीब 5:30 बजे लगी, जब जिम बंद था। आग ने कुछ ही मिनटों में तेजी पकड़ ली और जिम के अंदर से काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
प्राथमिक जांच में आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि अग्निकांड के वास्तविक कारणों की जांच अब भी जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
इलाके में मचा हड़कंप
GOLD’s GYM में लगी आग की खबर तेजी से फैल गई, जिससे तेलीबांधा और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग जिम की स्थिति देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भीड़ को नियंत्रित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
