Rakshabandhan 2025: जानिए कब है राखी, क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की पूरी जानकारी

Rakshabandhan 2025: जानिए कब है राखी, क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की पूरी जानकारी

 

Rakshabandhan 2025 : भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने वाला त्योहार रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। सावन मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त दोपहर 12:12 से शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर 1:24 पर समाप्त होगी। उदया तिथि होने के कारण राखी बांधने का पर्व 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

पंचांग के मुताबिक इस दिन सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:34 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा 8 अगस्त दोपहर 2:12 से शुरू होकर 9 अगस्त तड़के 1:52 पर ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में राखी बांधने के लिए पूरा शुभ समय उपलब्ध रहेगा।

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है।

इस बार राखी बांधने से पहले शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का ध्यान जरूर रखें, ताकि भाई-बहन के रिश्ते में सिर्फ खुशियां ही बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *