महादेव सट्टा घोटाला: जयपुर के होटल में शादी कर रहा था आरोपी सौरभ; ED को देख दुल्हन और मंडप छोड़ भागा, दिल्ली से गिरफ्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा घोटाले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सट्टा किंग सौरभ आहूजा को जयपुर के आलिशान फेयरमाउंट होटल में उसके शादी समारोह के दौरान दबोच लिया। ED को देख सौरभ मंडप, दुल्हन और मेहमानों को छोड़कर भाग निकला, लेकिन उसे बाद में दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।

गुपचुप तरीके से रचाई जा रही थी शादी

जानकारी के अनुसार, सौरभ आहूजा जयपुर में गुपचुप तरीके से शादी करने वाला था। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड कलाकारों, VIP मेहमानों और बड़े कारोबारियों की मौजूद थे। होटल के करीब 120 कमरे बुक थे जिनका किराया लगभग 20,000 रुपये प्रतिरात्रि था।

ED की छापेमारी

जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने सौरभ के साथ उसके सहयोगी प्रणवेंद्र और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल डिवाइसेस जब्त किए गए। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए 4 जुलाई को रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने का आदेश जारी किया गया है।

शादी में पहुंचे थे VIP मेहमान

भिलाई से लगभग 100 वीआईपी मेहमान इस शादी में शामिल हुए थे, जिनमें राइस मिलर्स, सराफा कारोबारी, ऑयल डीलर और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल थे। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

क्या है महादेव सट्टा ऐप मामला?

महादेव ऐप एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क है, जिसका संचालन दुबई से किया जा रहा है। इस नेटवर्क के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये का काला धन भारत और विदेशों में सर्कुलेट किया गया। सौरभ आहूजा को इस नेटवर्क का मुख्य लाइजनर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *