Kawardha News: ट्रक से 100 बोरी पान मसाला और 20 बोरी च्युइंग तंबाकू जब्त, ड्राइवर के पास नहीं थे जरूरी डॉक्यूमेंट

Kawardha News: कवर्धा पुलिस ने नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में पान मसाला और तंबाकू उत्पाद जब्त किया है। पुलिस ने थाना कुकदूर क्षेत्र में ट्रक की जांच के दौरान 100 बोरी राजनिवास ब्रांड का पान मसाला और 20 बोरी च्युइंग तंबाकू बरामद किया। यह ट्रक दिल्ली से कटक, ओडिशा जा रहा था और दिल्ली-पंजाब-आसाम रोड लाइंस से संबंधित है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सुरजीत सिंह, पुलिस को पान मसाला और तंबाकू उत्पादों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, हम अवैध और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इस तरह की कार्रवाइयों से तस्करों को सख्त संदेश दिया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *