CG Breaking News: उफनते नाले में दो साल के बेटे के साथ बह गई महिला, मायके से ससुराल लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Balram News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके से ससुराल लौट रही एक महिला अपने नौनिहाल बेटे के साथ उफनते नाले में बह गई। यह हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी इलाके में हुआ। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद मां-बेटे के शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान रजनी कोरवा (पति किशुन कोरवा) के रूप में हुई है, जो कि पहाड़ी कोरवा जनजाति से ताल्लुक रखती थी। वह बलरामपुर के आमगांव गांव की निवासी थी और करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार को वह अपने दो साल के बेटे के साथ ससुराल लौट रही थी।

लौटते वक्त उन्हें साही टोंगरी के पास एक उफनते नाले को पार करना पड़ा। लेकिन भारी बारिश के कारण नाले में तेज बहाव था। नाले को पार करते समय महिला और उसका बच्चा संतुलन खो बैठे और पानी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए।

इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह नाला हर बारिश में खतरा बन जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *