हॉस्पिटल में लापरवाही जीवित बच्चे को बताया मृत,स्वास्थ्य विभाग मे मचा हड़कंप

धमतरी:- जिले के प्रतिष्ठित क्रिश्चन हॉस्पिटल में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों व नर्स ने नवजात को “मृत” घोषित कर परिजनों को रेफर कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जब परिजन महिला को दूसरे अस्पताल ले गए, वहां बच्चे ने जीवित जन्म लिया।

यह घटना न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसी लापरवाहियों से होने वाली अनहोनी की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

 

परिजन सदमे में, प्रशासन मौन?

परिजनों ने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि बच्चा मृत है, तो वे गहरे सदमे में थे। लेकिन दूसरे अस्पताल में बच्चा सुरक्षित और जीवित पाया गया, जिससे सभी चकित रह गए। और मरीज को चेक़ब के तौर पे हॉस्पिटल में तीन घंटे में लगभग 17,000 वसूल किया गया है। परिजनों ने क्रिश्चन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। व मामले को थाने में शिकायत कहने की बात कही है।

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी सवाल?

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि समय रहते दूसरा कदम न उठाया जाता, तो बच्चे की जान शायद चली जाती। ऐसी स्थिति में इस अनहोनी का जिम्मेदार कौन होता? क्या अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर या फिर मौन बैठा स्वास्थ्य विभाग?

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *