BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक फुटबाल कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई.रिसाली के रावनभाटा स्थित मैदान में फुटबाल जूनियर टीम का मैच था.शाम 7 बजे के करीब 52 वर्षीय सुरेश राउत अपनी टीम का मैच देख रहे थे. उनकी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मैच जीत गई.

सुरेश राउत जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वे बैठ गये जिसके बाद दोबारा नहीं उठे. उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जीत की खुशियां मातम में बदली
सुरेश राउत काफी अच्छे और समर्थित कोच थे.उनकी मौत के बाद से स्थानीय खेल प्रेमियों में शोक की लहर हैं.नेवई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. आज उनके शव का पोस्टमार्ट दुर्ग में किया गया इसके बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं.
