CG NEWS: बिच्छू के डंक से 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं.जिले में बिच्छू के डंक से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई.मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार धमतरी के ग्राम परसवानी की रहने वाली खिलेश निषाद अपने दोस्तों के साथ जामुन तोड़ने गई थी. इस दौरान अचानक बच्ची को बिच्छू को डंक मार दिया.बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी.

बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची को पोस्टमार्डम कर शव परिजनों को सौप दिया है.

बताया जा रहा है कि यह एक सप्ताह के भीतर जिले में दूसरी घटना है.1 जून को रेखा साहू (36) अपने खेत में साफ-सफाई कर रही थी. तभी बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया था। बेचैनी महसूस होने पर वह घर लौट आई थी. 2 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *