CG CRIME NEWS: जन्मदिन पर आतिशबाजी करने से मना किया तो कर दी हत्या 

DHAMTARI MURDER CASE: छत्तीसगढ़ के धमतरी से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जिले में बर्थडे पार्टी मना रहे दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल गुरुवार को  हेमंत घर के बाहर केक काटकर, पटाखे फोड़ते हुए जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था, तभी आस पड़ोस के लोगों ने वार्डवासियों ने पटाखे फोड़ने से मना किया तो हेमंत और दोस्तों ने मिलकर नरेश माली (35) की चाकू से हमला उसकी हत्या कर दी.

घटना महिमा सागर वार्ड के बहुमंजिला पीएम आवास के पास की है. दरअसल गुरुवार की रात हेमंत शोर मचाते हुए जन्मदिन मन रहा था. युवक के मना करने पर हेमंत ने विरोध जताया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.पहले तो कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. मारपीट के दौरान आरोपी हेमंत ने नरेश पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू सीधे नरेश के सीने में जाकर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों हेमंत, दिनेश और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *