CG BREAKING NEWS:छत्तीसगढ़ में मिलेगी क्रॉफ्ट बीयर , 25 लाख रुपये देकर मिलेगा लाइसेंस 

छत्तीसगढ़ में भी अब क्रॉफ्ट बीयर की बिक्री होगी. ये फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने क्राफ्ट बीयर उद्योग को अधिकारिक अनुमति दे दी हैं. ये बियर केवल रेस्टोरेंट में ही सर्वे की जा सकती हैं. इसके कारोबार के इच्छुक व्यक्ति को 25 लाख रुपए की राशि देकर लाइसेंस लेना होगा. यह नया फैसला उन उद्यमियों के लिए फायदेमंद हैं.जो अपनी रेस्टोरेंट या बार के साथ खुद की बीयर बनाना चाहते हैं.

क्रॉफ्ट बीयर को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी माना जाता हैं.संयमित मात्रा में क्राफ्ट बियर पीने से तनाव दूर हो सकता है और मांसपेशियों को आराम मिलता हैं.इसे बोतल, कैन या पैक में बेचने की अनुमति नहीं होगी इसे केवल रेस्टोरेंट में सर्व किया जाएगा.

जानिए क्या होता हैं क्राफ्ट बियर

क्राफ्ट बीयर एक ऐसी बीयर होती है जो छोटे, स्वतंत्र ब्रूअरीज द्वारा बनाई जाती है और पारंपरिक तरीकों और सामग्री के साथ बनाई जाती है.जैसे कि असली माल्ट, हॉप्स, खमीर और अनाज. क्राफ्ट बीयर में कई अलग-अलग स्वाद और प्रकार होते हैं, और ब्रूअर अक्सर नए स्वाद और तकनीकों को आजमाते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *