राजधानी में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर हुई 28 

पूरे देश में कोरोना एक बार फिर से पैर पसार रहा हैं. छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. प्रदेश में पिछले 24 घटने में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं.इनमे रायपुर में 5 और बिलासपुर के 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं.नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हो गई हैं.

सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस रायपुर, इसके बाद बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोविड JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट पर है. सभी मरीजों के लक्षण सामान्य और हल्के हैं.उन मरीजों को खतरा ज्यादा हैं जिन्हें पहले से कोई बीमारी हैं. खासकर डायबिटीज पेशेंट और धुम्रपान करने वाले मरीज जल्दी चपेट में आ सकते हैं.

प्रदेश में 4 जून को 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी.इनमें से 3 मरीज रायपुर और एक बिलासपुर से हैं. और किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी. छत्तीसगढ़ में बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थय विभाग अलर्ट मोड पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *