राजधानी रायपुर में एक युवती ने 6वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैं. ऊंचाई से गिरने के बाद युवती का सर बुरी तरह फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई.यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर के अमलीडीह की साईं ड्रीम सोसाइटी में 27 साल की जसविंदर कौर अपनी सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी. वह मूल रूप से भिलाई के डबरापारा की रहवासी थी. मंगलवार रात 12 बजे के आस पास युवती ने छत से छलांग लगा दी.जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि जसविंदर का उसके बॉयफ्रेंड के साथ किसी बात पर अनबन थी.पुलिस आशंका जता रही है कि बॉयफ्रेंड से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जाँच कर रही हैं.
