CG NEWS: रायपुर के पुलिस स्टेशन में एक युवक ने अपना गला काटकर सबके सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया. दरअसल 29 मई की रात 8 बजे मौदहापारा पुलिस थाने में आया पुलिस ने जब पूछा क्या तकलीफ है तब युवक ने मुझे मरना है कहते हुए ब्लेड से अपना काट लिया.ब्लेड लगते ही गले से खून बहने लगा.जिसके बाद फौरन युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि युवक का नाम सूरज नाथ जोगी (25 साल) है. वह कुशालपुर इलाके का रहने वाला है.इस घटना का CCTV विडियो भी सामने आया हैं.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी हैं और वह इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका हैं.फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है.
