CG NEWS: दो सगे भाईयों की सांप के काटने से मौत, सदमे में माँ की हालत गंभीर 

CG KOREA NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सांप के काटने से 2 मासूम भाइयों की मौत हो गई. कोरिया के छिनदिया बांध पारा निवासी सूर्यभान राजवाड़े (13 वर्ष) और छोटे भाई मानव राजवाड़े अपने मां भाग्यश्री और पिता प्रताप राजवाड़े के साथ बिस्तर पर सो रहे थे इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया.. इसी दौरान आधी रात दोनों बच्चों के पेट में दर्द और मुंह से झाग निकलने लगा परिजन आनन फानन में दोनों को अस्पताल लेकर गये जहाँ मानव की रास्ते में मौत हो गई वहीँ बड़े भाई सूर्यभान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया वहीँ परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हैं.बेटों की मौत से मां भाग्यश्री गहरे सदमे में हैं. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा हैं  डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *