छत्तीसगढ़ में नौतपा में मानसून की दस्तक,  12 दिन पहले आया मानसून 

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक हो गई हैं. प्रदेश में नौतपा में ही 12 दिन पहले मानसून पहुँच गया हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून ने महाराष्ट्र के रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले से एंट्री ली.आमतौर पर 8 जून के आसपास पहुंचने वाला मानसून इस बार 28 मई को ही दंतेवाड़ा को पार कर आगे निकल गया हैं. मौसम विभाग ने 29 जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया हैं.

मंगलवार को राजधानी समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई.वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है. बारिश के चलते तापमान में लगभग 10 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई हैं.आज भी प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आमतौर पर देखा जाए तो मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है और नौतपे में तापमान पिछले साल 46 डिग्री पार कर गया था इस बार मौसम सुहाना हैं.प्रदेश में मई की शुरुआत से ही बारिश हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *