RAIPUR BREAKING NEWS: रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया , उसका शरीर ट्रक के पहियों के नीचे दब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.युवती की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 27 साल है.

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.इस घटना के इलाके में हडकंप मच गया वहीं राष्ट्रीय मार्ग जाम हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही ट्रक चालाक को हिरासत में ले लिया है.
