भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम , 12 मई को बात करेंगे दोनों देशों के DGMO 

भारत और पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है. इसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी.उन्होंने सूचना दी की आज दोपहर दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी.’पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया. उनके बीच यह सहमति हुई कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर बात करेंगे.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है.

बता दें कि २२ अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों पर हमले की कोशिश की. चार दिन से पाकिस्तान नै-नै साजिश रचता रहा. भारत ने इसका करारा जवाब दिया. भारी नुकसान और दुनिया में हो रही किरकिरी की वजह से पाकिस्तान ने आज दोपहर 3.35 बजे भारत से बात की और संघर्ष विराम की अपील की. इसके बाद भारत ने शाम छह बजे के करीब संघर्ष विराम का एलान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *